Edited By Pardeep,Updated: 07 Oct, 2026 11:57 PM

प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक (Starlink) शुरू करने की इच्छा जताई है। एलन मस्क ने कहा है कि वे भारत में स्टारलिंक का संचालन करना बहुत पसंद करेंगे और यह बेहद शानदार होगा।
इंटरनेशनल डेस्क: प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक (Starlink) शुरू करने की इच्छा जताई है। एलन मस्क ने कहा है कि वे भारत में स्टारलिंक का संचालन करना बहुत पसंद करेंगे और यह बेहद शानदार होगा।
4 साल से अटका है आवेदन
स्टारलिंक को भारत में परिचालन के लिए आवेदन किए लगभग चार साल हो चुके हैं, लेकिन कंपनी को अब भी अपनी सेवाएं शुरू (लॉन्च) करने का इंतजार है।
दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की मांग
भारत के दूरदराज और वंचित समुदायों (remote and underserved communities) तक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए स्टारलिंक की सेवाओं को अहम माना जा रहा है। इसके लिए सरकार से मांग की गई है कि बाकी बची हुई अनुमतियों को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए, ताकि स्टारलिंक देश के इन इलाकों तक अपनी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा पहुंचा सके।