Edited By Parveen Kumar,Updated: 30 Aug, 2026 06:54 PM

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक गाड़ी को लक्षित कर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में किये गए धमाके में तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका डुकी जिले की लुनी तहसील...
इंटरनेशनल डेस्क : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक गाड़ी को लक्षित कर संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में किये गए धमाके में तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका डुकी जिले की लुनी तहसील के किल्ली बख्तियार खान इलाके के पास हुआ।
डुकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंसूर अहमद बुजदार ने बताया कि तीनों भाई अपनी पिक-अप ट्रक में सवार होकर खेतों की ओर जा रहे थे, तभी रिमोट कंट्रोल से आईईडी में किये गए धमाके की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई और उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया।