राजस्थान : 12 लाख रुपए के लिए दूसरे के स्थान पर भर्ती परीक्षा, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 03:34 PM

govt employee arrested for recruitment exam in place of another candidate

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में 12 लाख रुपए लेकर दूसरे स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर : राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में 12 लाख रुपए लेकर दूसरे स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष आपरेशन समूह) विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी वीरमा राम बिश्नोई (45) सांचौर का रहने वाला है। 

उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि जालोर जिले के जसवंतपुरा उपखंड कार्यालय में कनिष्ठ सहायक वीरमाराम अभ्यर्थी भारमल राम की जगह कथित तौर पर परीक्षा में बैठा था। बाद में भारमल राम को शारीरिक शिक्षक के रूप में सरकारी नौकरी मिल गई। बंसल ने बताया कि यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 25 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। 

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि भारमल राम ने चयन प्रक्रिया के दौरान सिहोर स्थित श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया था। SOG ने इस फर्जी डिग्री गिरोह के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वीरमाराम 2004 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में भी फर्जी अभ्यर्थी के तौर पर शामिल हुआ था, जिसके लिए जालोर जिले में एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!