Monthly Numerology November Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा नवंबर का महीना

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 01:08 PM

monthly numerology november prediction

मूलांक – 1  इस मंथ परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम में संयम बनाए रखें, तभी वह पूरा होगा।

मूलांक – 1 
इस मंथ परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम में संयम बनाए रखें, तभी वह पूरा होगा। इस राशि के अविवाहित लोगों की शादी हो सकती है। कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जाने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मूलांक – 2
इस महीने कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिली सलाह से आपके जीवन में टर्निंग प्वाइंट आएगा। घर वालों से विचारों का आदान-प्रदान बहुत लाभ दिलाएगा। त्वचा से संबंधित समस्या होने की संभावना है। पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मूलांक – 3
महीने की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बानाएंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय-  खराब घड़ी घर में न रखें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मूलांक – 4 
इस मंथ आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

मूलांक – 5
यह महीना आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी से हुई बहस का असर आप दोनों के रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। संतान की शादी को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी सेहत को लेकर मन चिंता मुक्त होगा।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

मूलांक – 6
यह मंथ आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बड़े भाई की शादी हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। माह के मध्य में नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मूलांक – 7
ऑफिस में चल रही परेशानी को लेकर मन थोड़ा अपसेट रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। व्यापार में हुए नुकसान को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई दुखद खबर सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मूलांक – 8
ये महीना मिला-जुला दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखें, बाद में पछताना न पड़े। किसी के हस्तक्षेप से योजनाएं बिगड़ सकती हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली से संबंधित बातें किसी के साथ न बांटे। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मूलांक – 9
इस माह अपने काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। राजनीति से जुड़े हैं तो आपका लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। संतान की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक से सलाह लेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। एलर्जी और बुखार की तकलीफ हो सकती है।
उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!