पाकिस्तान के विदेश मंत्री को 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हुआ, शिखर सम्मेलन के दौरान गिरने से लगी चोट

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 05:15 PM

pakistan s foreign minister suffers hairline fracture

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के कंधे में 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हो गया। डार के बेटे ने बताया कि यह चोट उन्हें मिस्र के अपने समकक्ष के स्वागत समारोह के दौरान फिसलकर गिरने से लगी। यह घटना रविवार को पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के कंधे में 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हो गया। डार के बेटे ने बताया कि यह चोट उन्हें मिस्र के अपने समकक्ष के स्वागत समारोह के दौरान फिसलकर गिरने से लगी। यह घटना रविवार को पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा के लिए आयोजित चतुष्पक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

<

>

विदेश मंत्रालय पहुंचने के बाद डार मंच पर मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती को आमंत्रित करने के दौरान गिर पड़े। डार के बेटे अली डार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''इशाक डार ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, सभी महत्वपूर्ण बैठकें बेहतरीन तरीके से पूरी कीं...।'' उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे उनकी मेडिकल जांच की गई जिसमें कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!