Edited By Tanuja,Updated: 19 Mar, 2026 05:20 PM

पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa में एलीट फोर्स के अधिकारी Bacha Yousaf Khan की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच सुरक्षा हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जहां फरवरी में हिंसा में 30% की वृद्धि दर्ज हुई।
Peshawar: पाकिस्तान के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा घटना में एलीट फोर्स के सहायक उप-निरीक्षक Bacha Yousaf Khan की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला अपर दीर जिले के गांदिगर इलाके में हुआ, जब वह अपने घर से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लगातार बढ़ रहे हमले
यह कोई अकेली घटना नहीं है। हाल ही में लक्की मरवत जिले में पुलिस वाहन के पास हुए धमाके में 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे। वहीं 8 मार्च को क्वेटा में काउंटर टेररिज्म विभाग (CTD) के एक वरिष्ठ अधिकारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आंकड़े डराने वाले
Pakistan Institute for Conflict and Security Studies की रिपोर्ट के अनुसार:
- फरवरी में हिंसा में 30% बढ़ोतरी
- 470 लोगों की मौत, 333 घायल
- मृतकों में 96 नागरिक, 80 सुरक्षाकर्मी, 294 आतंकी
- सिर्फ Khyber Pakhtunkhwa में ही:
- 53 सुरक्षाकर्मी और 6 नागरिक मारे गए
- जनवरी और फरवरी 2026 में कुल 8 आत्मघाती हमले हुए, जो पूरे 2025 के लगभग आधे हैं।