गधों के दम पर खाली खजाना भरेगा पाकिस्तान! चीन को निर्यात करेगा गधे के मांस, उत्पादों पर कर रहा फोकस

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 03:28 PM

pakistan will fill its empty treasury with donkeys it will export donkey meat t

पाकिस्तान गधे के मांस और उससे जुड़े अन्य उत्पादों के निर्यात को चीन में बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है, जहां इसके ''पोषण एवं औषधीय गुणों'' के कारण इसकी मांग अधिक है। एक प्रमुख राष्ट्रीय दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान आर्थिक समीक्षा...

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान गधे के मांस और उससे जुड़े अन्य उत्पादों के निर्यात को चीन में बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है, जहां इसके ''पोषण एवं औषधीय गुणों'' के कारण इसकी मांग अधिक है। एक प्रमुख राष्ट्रीय दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान आर्थिक समीक्षा 2025-26 को वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में पेश किया।

गधों के मांस की चीन में बढ़ी डिमांड 
'गधे के मांस व अन्य उत्पादों के लिए नए निर्यात अवसर' शीर्षक के तहत समीक्षा में कहा गया, '' गधे का मांस, खाल और संबंधित उत्पादों का निर्यात एक विशेष बाजार प्रदान करता है। चीन में बढ़ती मांग के दम पर इसमें वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। चीन में गधे का मांस, दूध और एजियाओ (जिलेटिन) को उनके पोषण तथा औषधीय गुणों के लिए महत्व दिया जाता है। '' इसमें कहा गया कि इस व्यापार को समर्थन देने के लिए संघीय सरकार ने चीन के साथ स्वच्छता संबंधी दिशा-निर्देशों पर हस्ताक्षर किए हैं।

द्विपक्षीय संबंध मजबूत करेगा पाकिस्तान 
इससे विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे और स्थानीय किसानों के लिए रोजगार व आजीविका के अवसर उत्पन्न होंगे। समीक्षा में कहा गया कि 'ग्वादर फ्री ज़ोन' में गधों के बूचड़खाने स्थापित करने के लिए एम/एस शहजाद एंड शाओ कंपनी को नया लाइसेंस दिया गया है। इससे लाइसेंस प्राप्त कंपनियों की संख्या एम/एस हेंगेंग ट्रेड के अलावा बढ़कर दो हो गई है। 

ग्रामीण परिवारों का अहम हिस्सा है गधा
आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पाकिस्तान में गधों की संख्या 2024-25 के 60 लाख से बढ़कर 2025-26 में 62 लाख हो गई है। यह संख्या 2023-24 में 59 लाख थी। परंपरागत रूप से, गधों का इस्तेमाल भारी सामान ढोने या खींचने के लिए किया जाता रहा है। वे ग्रामीण परिवारों का अहम हिस्सा रहे हैं क्योंकि कृषि क्षेत्रों में फसल, चारा, लकड़ी व अन्य वस्तुओं की ढुलाई के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!