खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, TTP के 27 उग्रवादियों को मार गिराया

Edited By Updated: 25 May, 2026 12:39 AM

pakistani army conducts major operation 27 militants killed

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ते हुए भारी सफलता हासिल की है। सप्ताहांत में चलाए गए अलग-अलग खुफिया अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संबंधित 27...

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ते हुए भारी सफलता हासिल की है। सप्ताहांत में चलाए गए अलग-अलग खुफिया अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संबंधित 27 उग्रवादियों को मार गिराया गया है।

उत्तरी वजीरिस्तान में गूंजी गोलियां, 11 ढेर
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (ISPR) के अनुसार, सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल क्षेत्र में मोर्चा संभाला था। इस दौरान उग्रवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना और आतंकियों के बीच हुई तीव्र और भयंकर गोलीबारी में 'फितना-अल-ख्वारिज' (TTP) के 11 उग्रवादी मारे गए। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में भी इसी जिले में 22 उग्रवादियों को मौत के घाट उतारा गया था।

बन्नू में पुलिस और CTD का संयुक्त एक्शन
रविवार को एक अन्य बड़े ऑपरेशन में पुलिस और आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) ने बन्नू जिले में आतंकियों की घेराबंदी की। इस संयुक्त अभियान में टीटीपी के 16 अन्य उग्रवादी ढेर कर दिए गए। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ये सभी उग्रवादी क्षेत्र में बड़ी साजिश रचने की फिराक में थे।

'फितना-अल-ख्वारिज' पर कड़ा प्रहार
पाकिस्तानी सरकार और सेना अब टीटीपी के लिए आधिकारिक तौर पर 'फितना-अल-ख्वारिज' शब्द का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस संगठन के खिलाफ अभियान तेज कर दिए गए हैं, ताकि सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल की जा सके। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!