छात्र को हवस का शिकार बनाने वाले मदरसे के मौलाना ने कबूला गुनाह, बोला-शर्मिंदा हूं

Edited By Updated: 23 Jun, 2021 10:10 AM

pakistani cleric confesses to assaulting student

पाकिस्तान में छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप में गिरफ्तार मदरसे के मौलाना मुफ्ती अजीजुर रहमान ने अपना गुनाह कूल कर लिया है। मुफ्ती का ...

पेशावरः  पाकिस्तान में  छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप में गिरफ्तार मदरसे के मौलाना मुफ्ती अजीजुर रहमान ने अपना गुनाह कूल कर लिया है। मुफ्ती का छात्र के साथ गंदी हरकतें व सैक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद JUI-F के पूर्व नेता और मौलवी मुफ्ती अजीजुर रहमान ने पूछताछ के दौरान छात्र का यौन उत्पीड़न करने की बात कबूल की। अपना गुनाह मानते हुए उन्होंने कहा, "मैंने जो किया उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं।"

 

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शारिक जमाल खान ने कहा कि मौलवी ने कबूल किया था कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना में वह छात्र का यौन शोषण कर रहा था। मौलाना ने पुलिस से कहा, "मैंने छात्र को  उसकी परीक्षा में  पास करने के लालच में अपनी वासना का निशाना बनाया।"DIG ने कहा कि मामले में सभी मेडिकल और फोरेंसिक सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं और " सजा  के लिए एक मजबूत चालान पेश करने की कोशिश की जाएगी।"

 

मौलाना ने स्वीकार किया कि वह मियांवाली में छिपा था और पुलिस ने उसके मोबाइल से पता लगाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा, "मैंने जो उसके लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं।" उन्होंने कहा कि मौलवी के बेटों पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में उम्रकैद या 10 साल तक की जेल की सजा संभव है। मौलाना के  बेटों ने छात्र को धमकाने और किसी को भी इस घटना का जिक्र करने से रोकने का प्रयास किया था।

 

DIG ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद मामले का संज्ञान लिया था और मौलवी की गिरफ्तारी से पहले वह पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। पुलिस ने सोमवार को मौलवी को लाहौर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने रहमान से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने का अनुरोध किया। उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। डीएनए और मेडिकल सैंपल लेने के भी आदेश दिए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!