Earthquake : फिलीपीन के बाद अब क्यूबा में आया शक्तिशाली भूकंप: फ्लोरिडा और मैक्सिको तक हिली धरती, दहशत में सड़कों पर आए लोग

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 12:48 AM

powerful earthquake strikes cuba earthquake shakes reach florida and mexico

सोमवार को क्यूबा के तट पर 6.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके अमेरिका के फ्लोरिडा और मैक्सिको के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

हवाना/फ्लोरिडा: सोमवार को क्यूबा के तट पर 6.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके अमेरिका के फ्लोरिडा और मैक्सिको के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र द्वीप के पश्चिमी छोर से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) दूर समुद्र में था।

क्यूबा के निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 20 सेकंड तक तेज़ झटके महसूस किए, जिससे घबराकर वे इमारतों से बाहर सड़कों पर निकल आए। एक स्थानीय अर्थशास्त्री ने आपबीती बताते हुए कहा कि पहले उन्हें लगा कि चक्कर आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही अहसास हुआ कि यह भूकंप है। क्यूबा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भूकंप का असर देश के पूरे पश्चिमी हिस्से में देखा गया। नेशनल वेदर सर्विस मियामी ने भी दक्षिण-पश्चिमी फ्लोरिडा में झटके महसूस किए जाने की रिपोर्ट दी है। 

फिलीपीन में आए भूकंप में 35 लोगों की मौत
इससे पहले दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। हताहत हुए अधिकतर लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में घायल अवस्था में मिले तथा भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी की एक मीटर ऊंची लहरें भी उठीं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए और इसी के साथ इस क्षेत्र में भूकंप से मरने वालों की संख्या कम से कम 35 हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!