Russia : मास्को के रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका: 3 लोगों की मौ'त, 15 घायल

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 05:59 AM

powerful explosion rocks moscow restaurant

रूस की राजधानी मास्को के मध्य इलाके में स्थित एक आलीशान रेस्टोरेंट में शनिवार शाम हुए जोरदार धमाके ने सनसनी फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

इंटरनेशनल डेस्कः रूस की राजधानी मास्को के मध्य इलाके में स्थित एक आलीशान रेस्टोरेंट में शनिवार शाम हुए जोरदार धमाके ने सनसनी फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Restaurant explosion in central Moscow kills three, injures 15, police say  | Reuters
शाम के समय हुआ हादसा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 8:00 बजे हुआ। धमाका मास्को के कुद्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक ऐतिहासिक स्टालिन-युग की गगनचुंबी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट की समर टैरेस (summer terrace) के पास हुआ। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Police vehicles at the site of an explosion at a restaurant in central Moscow, Russia, on August 1, 2026.
प्राइवेट इवेंट के लिए बुक था रेस्टोरेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट 'बाल्ज़ी रॉसी' (Balzi Rossi) नामक एक मशहूर इटालियन रेस्टोरेंट में हुआ। रेस्टोरेंट की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को यह वेन्यू एक निजी कार्यक्रम के लिए आरक्षित था और आम जनता के लिए बंद था।

Getty Images Armed Moscow police stand guard in front of an ambulance near the scene of an explosion near the centre of the city.
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
विस्फोट की खबर मिलते ही रूसी सुरक्षा बल और आपातकालीन सेवाओं के दस्ते मौके पर पहुँच गए। रूसी सरकारी टीवी के अनुसार, शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि धमाका गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। भारी हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!