हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान की शरीफ ने निंदा की

Edited By Updated: 08 Aug, 2022 10:44 AM

pti international story

इस्लामाबाद, सात अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बाढ़ राहत अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के छह सैन्य अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियानों की रविवार को निंदा की।

इस्लामाबाद, सात अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बाढ़ राहत अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के छह सैन्य अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियानों की रविवार को निंदा की।

गत एक अगस्त को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के दौरान खराब मौसम के कारण एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष जनरल और पांच वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए थे।

हेलीकॉप्टर में सवार छह व्यक्तियों में पाकिस्तानी सेना की बारहवीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली शामिल थे जो बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। प्रांत मूसलाधार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

शरीफ ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि वह उन अभियानों से 'हैरान' हैं जो सेना के छह जवानों द्वारा दिये गए बलिदान का उपहास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शहीदों के बलिदानों को कमतर करने और उनका उपहास करने वाला सोशल मीडिया अभियान हैरान करने वाला है।’’

दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दुर्घटना की साजिश देश के सुरक्षा प्रतिष्ठान द्वारा रची गई थी। पाकिस्तानी सेना पहले ही यह कहकर सोशल मीडिया अभियान की निंदा कर चुकी है कि इससे शहीद हुए सैन्यकर्मियों के परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!