Russia-Ukraine conflict: पुतिन का पूर्वी यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का ऐलान, यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने को कहा
Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Feb, 2022 11:22 AM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की...
इंटरनेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है।
पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन'' जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'' साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों को आगाह किया कि अगर इस कार्यवाही के बुरे परिणाम नहीं भुगतने हैं तो हथियार डाल दें और अपने-अपने घरों को लौट जाएं।