शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं को बनाया निशाना

Edited By Updated: 26 May, 2026 06:14 AM

us forces attack iran amid peace talks

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता और युद्धविराम के बीच दक्षिणी ईरान में एक बार फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी है,। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने सोमवार को पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में 'रक्षात्मक हमले' (Defensive Strikes)...

वॉशिंगटन/तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता और युद्धविराम के बीच दक्षिणी ईरान में एक बार फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने सोमवार को पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में 'रक्षात्मक हमले' (Defensive Strikes) किए हैं।

सैनिकों को बचाने के लिए की गई कार्रवाई
सेंटकॉम के प्रवक्ता नेवी कैप्टन टिम हॉकिन्स के अनुसार ये हमले अमेरिकी सैनिकों को उन खतरों से बचाने के लिए किए गए जो ईरानी सेना की नावों और मिसाइल लॉन्च साइटों से पैदा हो रहे थे। उन्होंने बताया कि ये नावें समुद्र में माइन्स (बारूदी सुरंगें) बिछाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वे युद्धविराम का पालन कर रहे हैं, लेकिन अपने बलों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

बंदर अब्बास में मची खलबली
सोमवार की सुबह दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास शहर और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास तटीय इलाकों में कई विस्फोटों की खबरें मिलीं। गौरतलब है कि 7 अप्रैल से दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू है और अब तक इसका कोई गंभीर उल्लंघन नहीं हुआ था।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!