रूस की अमरीका से अपील, सीरिया हमले की किसी भी कार्रवाई से बचे

Edited By Updated: 11 Apr, 2018 10:46 AM

russia appeals to america avoiding any action of syria attack

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने अमरीका से सीरिया में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई करने से बचने की अपील की है। सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले के बाद अमरीका वहां सैन्य

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने अमरीका से सीरिया में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई करने से बचने की अपील की है। सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले के बाद अमरीका वहां सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हेली से कहा,“ सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले के बाद उत्पन्न खतरों से हम सभी चिंतित हैं, क्योंकि हम खुद को बहुत ही दुखद और गंभीर घटनाओं की दहलीज पर देख सकते हैं।

रूसी राजदूत ने सुश्री हेली से कहा, “मैं आपसे दोबारा सीरिया को लेकर बनाई जा रही योजना को रद्द करने की अपील करता हूं।” इससे पहले सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले को लेकर सुरक्षा परिषद में तीसरे प्रस्ताव पर भी सहमति नहीं बन सकी। गौरतलब है कि शनिवार को सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले डोमा शहर में हुए कथित रासायनिक हमले में कई लोग मारे गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!