पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका, 14 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 08:50 PM

blast during peace rally in pakistan 7 people killed many others injured

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली के दौरान हुआ। स्वात पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट आत्मघाती हमले जैसा प्रतीत हो रहा है।

हालांकि इसकी तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वात शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा (स्थानीय जनजातीय परिषद) की ओर से किया गया था। रैली में शामिल लोगों ने नारे लगाए और इलाके में शांति की मांग की। क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जबकि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!