पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं सारा गिल, रचा इतिहास

Edited By Updated: 20 Jan, 2022 11:57 AM

sara gill becomes pakistan s first transgender doctor

पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनी सारा गिल पूरी दुनिया की सुर्खियों में है। सारा गिल ने डाक्टर बन कर न सिर्फ इतिहास रच दिया है बल्कि ...

इस्लामाबादः  पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनी सारा गिल पूरी दुनिया की सुर्खियों में है।  सारा गिल ने डाक्टर बन कर न सिर्फ इतिहास रच दिया है बल्कि दुनिया के लिए खुद को साबित करने व मजबूत इचछाशक्ति की एक मिसाल भी पेश की है।  23 वर्षीय गिल का कहना है कि मुझे पाकिस्तान की पहली किन्नर चिकित्सक बनकर गर्व हो रहा है। मैं अपने एनजीओ की मदद से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कार्य करती रहूंगी। जीवन में कठिनाइयां आती हैं। आप में  जुनून है तो कोई भी आपके कदम को रोक नहीं सकता। आप सफलता की तरफ जरूर बढ़ेंगे।'

 

सारा गिल ने कराची के जिन्ना मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह पाकिस्तान में किन्नरों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन से भी जुड़ी हैं। सारा ने बताया कि पाकिस्तान में कैसे अभिभावक अपनी किन्नर संतानों को समाज के दबाव में घरों से बाहर फेंक देते हैं। सारा ने समाज से अपील की कि किन्नर बच्चों को घरों से बाहर  निकालना बंद कीजिए। यह एक शुरुआत है, आग चीजें और बेहतर होंगी।

 

पाकिस्तान में हाल के वर्षों में ट्रांसजेंडर आबादी के सशक्तिकरण के कदम उठाए गए हैं। उनका ट्रांसजेंडर नागरिकों के रूप में पंजीयन शुरू किया गया है। इनके अधिकारों की रक्षा व भेदभाव रोकने के लिए 2018 में एक विशेष कानून बनाया गया है। पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान के किन्नरों के लिए मुल्तान में विशेष स्कूल खोला गया है। किन्नरों ने इसमें पहली बार प्रवेश लिया। इस स्कूल में नर्सरी से माध्यमिक कक्षा तक की पढ़ाई के प्रबंध किए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!