सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, यात्री टर्मिनल पर गिरी मिसाइल; कई लोग घायल

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 12:09 AM

saudi arabia s riyadh airport attacked again

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बार फिर हमला हुआ। दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों में से एक ने बताया कि एक मिसाइल यात्री टर्मिनल पर गिरी और कई लोग घायल हो गए। मीडिया से बात करने की अनुमति न होने...

काहिराः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बार फिर हमला हुआ। दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों में से एक ने बताया कि एक मिसाइल यात्री टर्मिनल पर गिरी और कई लोग घायल हो गए। मीडिया से बात करने की अनुमति न होने पर दोनों अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

फ़्लाइटराडार24 ट्रैकर के अनुसार, रियाद जाने वाली उड़ानों को दूसरी जगहों की ओर मोड़ दिया गया। अपराह्न 2:05 बजे आखिरी उड़ान के उतरने के लगभग चार घंटे बाद, कुवैत एयरवेज़ ने कहा कि वह उड़ान रद्द कर रही है क्योंकि हवाई अड्डा बंद हो गया है। कनाडा के दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी कि वे हवाई अड्डे की ओर कोई भी यात्रा न करें, क्योंकि वहां ''सैन्य गतिविधियां हो रही हैं।''

इस सप्ताह खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाया गया तथा बृहस्पतिवार को इस पर हुए हमले में एक पायलट समेत सऊदी अरब के तीन नागरिकों की मौत भी हो गई थी। पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, शनिवार को उनकी ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।

हवाई अड्डा प्रशासन ने एक संक्षिप्त चेतावनी जारी कर यात्रियों को वहां जाने से पहले अपनी उड़ानों की पुष्टि के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है, जिसमें सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन, लाल सागर के किनारे हूती विद्रोहियों द्वारा हाल ही में हासिल की गई बढ़त को निष्प्रभावी करने के प्रयास में सरकारी बलों को हवाई सहायता प्रदान कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!