Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Oct, 2026 12:57 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में हुई नाव दुर्घटना को ''बेहद दुखद'' बताया तथा मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को गंगा नदी में...
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में हुई नाव दुर्घटना को ''बेहद दुखद'' बताया तथा मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार शाम को गंगा नदी में एक नाव के पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
सूत्रों के अनुसार, नाव पर सवार लोगों में से अधिकतर बच्चे थे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।''
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, ''हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।''