चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का खौफ; 162 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, स्कूल-पर्यटन स्थल बंद

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 01:30 PM

schools tourist sites shut as eastern china braces for typhoon dolphin

चीन के पूर्वी तट की ओर तूफान ‘डॉल्फिन’ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी अधिकतम हवा की रफ्तार 162 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। झेजियांग में पर्यटन स्थल, नौका-क्रूज सेवाएं और निंगबो में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Bejing: पूर्वी चीन के प्राधिकारियों ने तूफान 'डॉल्फिन' के शनिवार को तट की ओर बढ़ने के साथ ही स्कूलों और पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया। तूफान के दौरान अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तूफान के प्रभाव से भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसके रविवार देर रात तक झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों से टकराने की संभावना है।

 

तूफान के शंघाई से गुजरने का भी अनुमान है। राष्ट्रीय प्राधिकारियों ने तीसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया घोषित की है, जो आपात स्थिति के लिहाज से दूसरा सबसे निचला स्तर है। झेजियांग में कई पर्यटन स्थल शनिवार और रविवार को बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा नौका और क्रूज सहित जल आधारित सभी गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। प्रांत के प्रमुख शहरों में शामिल निंगबो के प्राधिकारियों ने सप्ताहांत में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!