क्रिकेट जगत में शोक की लहर: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का निधन

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 08:49 AM

shoaib akhtar shahid akhtar death pakistan cricket rawalpindi express shoaib

Shoaib Akhtar: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  शोएब अख्तर ने अपने बड़े भाई शाहिद अख्तर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की...

Shoaib Akhtar: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  शोएब अख्तर ने अपने बड़े भाई शाहिद अख्तर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शोएब अख्तर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भावुक संदेश साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने लिखा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद कठिन समय है और उन्होंने सभी लोगों से शाहिद अख्तर की मगफिरत और शांति के लिए दुआ करने की अपील की।

शाहिद अख्तर सिर्फ बड़े भाई ही नहीं, बल्कि शोएब के सबसे बड़े समर्थकों में भी शामिल थे। क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने कई मौकों पर शोएब का खुलकर साथ दिया। जब शोएब चोटों और विवादों का सामना कर रहे थे, तब शाहिद हमेशा उनके समर्थन में खड़े नजर आए। जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर फिटनेस ट्रेनर और फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करते थे। उन्होंने अपने छोटे भाई को कई बार चोट से उबरने और फिटनेस बनाए रखने में मदद की थी। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच गहरा लगाव और आपसी सम्मान था।

انا للہ و انا الیہ راجعون۔ شعیب اختر کے بھائی کا انتقال ہو گیا pic.twitter.com/8vlJms5LOW — Shahzad Paracha (@shahzadparcha) June 23, 2026

शोएब अख्तर के जीवन में यह एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर हजारों प्रशंसक और खेल जगत से जुड़े लोग शाहिद अख्तर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तथा शोएब अख्तर और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!