फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान किसी ने मारा "पाद"; खाली कराना पड़ा थिएटर, स्पाइडर-मैन भी नाक दबाकर भागा (Video)

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 03:19 PM

theatre evacuated after someone farts during spider man screening

कोलंबिया के कार्टाजेना स्थित एक सिनेमा हॉल में स्पाइडर-मैन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक तेज दुर्गंध फैल गई। बदबू से परेशान होकर सैकड़ों दर्शक हॉल से बाहर निकल गए। असली वजह स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर किसी ने इसे फार्ट तो किसी ने स्टिंक...

Bagota: सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का अनुभव आमतौर पर मनोरंजन से जुड़ा होता है, लेकिन कोलंबिया के एक थिएटर में दर्शकों को ऐसा ‘अनुभव’ मिला जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक हॉल में इतनी तेज दुर्गंध फैल गई कि दर्शकों को फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। मामला कोलंबिया के कार्टाजेना शहर के प्लाजा बोकाग्रांडे शॉपिंग सेंटर में स्थित सिने कोलंबिया मल्टीप्लेक्स का बताया जा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग स्पाइडर-मैन की फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म चल रही थी और दर्शक आराम से अपनी सीटों पर बैठे थे। तभी अचानक पूरे हॉल में तेज और असहनीय बदबू फैलने लगी।

 

कुछ ही देर में लोगों के लिए वहां बैठना मुश्किल हो गया। बदबू इतनी ज्यादा थी कि कई दर्शक अपनी सीटों से उठकर तेजी से हॉल से बाहर निकलने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। मजेदार बात यह रही कि बाहर खड़े लोगों के बीच स्पाइडर-मैन की पोशाक पहने एक शख्स भी नजर आया।  वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खूब मजाक किया। लोगों ने इसे फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ ‘गैस अटैक’ तक बता दिया।

 

फार्ट था या ...
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी तेज बदबू फैली कैसे? रिपोर्टों में इसकी कोई पक्की वजह सामने नहीं आई है। एक संभावना यह जताई गई कि किसी दर्शक का पेट खराब रहा हो और उससे गैस निकलने के कारण बदबू फैल गई हो। दूसरी चर्चा यह है कि शायद किसी ने मजाक या शरारत में ‘स्टिंक बॉम्ब’ जैसी बदबू फैलाने वाली चीज का इस्तेमाल किया हो।  बदबू के कारण दर्शकों को कुछ समय के लिए हॉल से बाहर निकलना पड़ा। सफाई और बदबू कम होने के बाद कुछ लोग वापस जाकर फिल्म देखने लगे। हालांकि, बताया गया कि बड़ी संख्या में दर्शक बिना फिल्म पूरी किए ही वहां से घर लौट गए।

 

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी।
  • एक यूजर ने फिल्म के नाम पर चुटकी लेते हुए इसे ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू स्मेल’ तक बता दिया।
  • किसी ने इसे ‘केमिकल अटैक’ कहा तो किसी ने मजाक में लिखा कि लगता है किसी ने थिएटर में कुछ ऐसा खा लिया था जिसका असर पूरी ऑडियंस को झेलना पड़ा।
  • कुछ यूजर्स ने यह भी मजाक किया कि फिल्म में विलेन को ऐसी ‘खतरनाक गैस’ का आइडिया मिल जाता तो उसका काम और आसान हो जाता।

 

फिल्म से ज्यादा ‘बदबू’ बनी चर्चा
आमतौर पर किसी फिल्म की कहानी, एक्टिंग या एक्शन चर्चा में रहता है, लेकिन इस शो में दर्शकों के लिए फिल्म से ज्यादा यादगार बन गया थिएटर का यह अजीबोगरीब घटनाक्रम। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!