Edited By Tanuja,Updated: 03 Aug, 2026 04:53 PM

अमेरिका की न्यूज एंकर डोमिनिक डिलन लाइव प्रसारण के दौरान कुछ पल के लिए आंखें बंद किए नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के बजाय समर्थन दिया। यूजर्स ने उनकी मेहनत, सुबह की शिफ्ट और पारिवारिक जिम्मेदारियों का...
New York: अमेरिका के मेम्फिस में एक लाइव टीवी प्रसारण के दौरान न्यूज एंकर डोमिनिक डिलन (Dominique Dillon) कैमरे पर सो गईं। वह कुछ सेकंड के लिए आंखें बंद किए बैठी नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि लोगों ने उनकी आलोचना करने के बजाय उनका खुलकर समर्थन किया। यह घटना उस समय हुई जब रिपोर्टर की लाइव रिपोर्ट समाप्त होने के बाद कैमरा अचानक स्टूडियो में लौट आया। बताया गया कि डोमिनिक डिलन को उम्मीद नहीं थी कि रिपोर्ट इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी, इसलिए उन्होंने कुछ पल के लिए अपनी आंखें बंद कर आराम करने की कोशिश की। तभी कैमरा उन पर आ गया और यह दृश्य लाइव प्रसारण में रिकॉर्ड हो गया।
TV Anchor Appears to Doze Off During Live Broadcast. #UAE_BARQ_EN pic.twitter.com/drndpOYTGS
— UAE BARQ (@UAE_BARQ_EN) August 2, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने एंकर के समर्थन में प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि सुबह की शिफ्ट में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है और पत्रकारों पर लगातार काम का दबाव रहता है। लोगों ने इसे गैर-पेशेवर व्यवहार नहीं, बल्कि थकान का सामान्य मानवीय पल बताया।कई लोगों ने यह भी बताया कि डोमिनिक दो छोटे बच्चों की मां हैं और ऐसे में काम और परिवार की जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं होता। एक यूजर ने लिखा, "वर्किंग मॉम्स अच्छी तरह जानती हैं कि छोटे बच्चों के साथ पूरी नींद लेना कितना मुश्किल होता है। उन्हें आलोचना नहीं, बल्कि सहयोग मिलना चाहिए।"
Watch this mom fall asleep in the middle of the news broadcast she's anchoring 😂 https://t.co/occqOk91hF
— Not the Bee (@Not_the_Bee) August 1, 2026
कुछ लोगों ने टीवी चैनल के प्रोडक्शन स्टाफ पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कैमरा इतने लंबे समय तक एंकर पर नहीं रहना चाहिए था और प्रोड्यूसर को ऐसी स्थिति में एंकर का ध्यान रखना चाहिए था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद डोमिनिक डिलन ने भी सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सह-एंकर के साथ एक मजाकिया तस्वीर साझा की, जिसमें वह फिर से सोने का अभिनय करती नजर आईं। इस पोस्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
Viewers defend news anchor ‘caught sleeping’ during live broadcast https://t.co/IRrYmwGajT
— Metro Entertainment (@Metro_Ents) August 1, 2026