लंदन में खालिस्तानियों के सामने अड़े तिरंगा प्रेमी भारतीय

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 08:39 PM

tiranga loving indian adamant in front of khalistanis in london

अमृतपाल व उसके साथियों पर कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को फिर से प्रदर्शन और तिरंगे का अपमान किया परंतु आज उनका सामना तिरंगे से प्रेम करने वालों से हुआ जो ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए उनके सामने भारतीय दूतावास की ढाल...

इंटरनेशनल डेस्क : अमृतपाल व उसके साथियों पर कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को फिर से प्रदर्शन और तिरंगे का अपमान किया परंतु आज उनका सामना तिरंगे से प्रेम करने वालों से हुआ जो ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए उनके सामने भारतीय दूतावास की ढाल बनकर खड़े हो गए। खालिस्तान समर्थकों ने दो दिन पहले भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतार दिया था और दूतावास का शीशा तोड़ दिया था।

भारत ने घटना पर कड़ा विरोध जताया था जिस पर ब्रिटिश सरकार ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का वादा किया था परंतु आज फिर खालिस्तान समर्थकों ने मार्च निकाला और तिरंगे का अपमान किया। इस अवसर पर अलगाववादी और पुलिसकर्मी तस्वीरें लेते देखे गए।

ऐसे में भारतवंशी तिरंगे लिए वहां पहुंच गए जिससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। संघर्ष रोकने के लिए पुलिस व घुड़सवार पुलिस के साथ मौजूद थी। दोनों पक्षों के लोग लगातार एक-दूसरे पर रंग फैंक रहे थे जिससे पुलिसकर्मियों की वर्दियों पर भी रंग पड़ गया। दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!