नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल (Video)

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 08:13 PM

7 indian pilgrims die in nepal road accident 5 hospitalised

नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की माइक्रोबस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 5 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। वाहन के ब्रेक फेल होने और खराब सड़क को हादसे...

International Desk: नेपाल के गोरखा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में दो नेपाली नागरिक भी घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक माइक्रोबस गोरखा जिले के सहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 के पास नियंत्रण खोकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे ढलान में गिर गई।गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक भारत बहादुर बीके के अनुसार माइक्रोबस में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं और सभी भारतीय नागरिक बताए गए हैं। दुर्घटना में घायल यात्रियों को चितवन के भरतपुर स्थित कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के उपनिदेशक सुदीप राज केसी के अनुसार नौ घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामालिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सोरानम (62), मंगदा जलम (65), सुभद्रा (75), मायाल (65), सरोजा (73), भाग्यलक्ष्मी (75) और मीनाक्षी (34) शामिल हैं, जिनका इलाज चितवन मेडिकल कॉलेज में जारी है।

 

उन्होंने बताया कि तीन घायलों को न्यूरोसर्जरी आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज सर्जरी आईसीयू में किया जा रहा है। माइक्रोबस में मौजूद वाहन कर्मचारी संतोष गुरूंग ने बताया कि श्रद्धालु कुरिंतार (चितवन) से मनकामना मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लौटते समय अचानक वाहन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।उन्होंने बताया कि रास्ते में सड़क की हालत भी खराब थी और पानी निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने अस्थायी व्यवस्था कर रखी थी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की 29वीं बटालियन और जिला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!