इस करोड़पति YouTuber ने दुनिया के सामने Live Podcast में दिया Wife को तलाक, प्रेग्नेंसी में दिया था धोखा

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 09:02 AM

millionaire youtuber rajab butt s divorce on live podcast

अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए मशहूर पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से तलाक का ऐलान कर सबको सन्न कर...

Rajab Butt YouTuber Divorce Podcast Viral : अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए मशहूर पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से तलाक का ऐलान कर सबको सन्न कर दिया। रजब ने साफ कहा कि वह अब इस दिखावे के रिश्ते को और बोझ की तरह नहीं ढो सकते।

PunjabKesari

पॉडकास्ट बना तलाक का मंच

पॉडकास्ट के दौरान रजब बट्ट काफी भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने लाइव बातचीत में ही अपनी शादी खत्म करने की घोषणा कर दी। रजब के मुताबिक रजब ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ईमान ने उनकी मां को अपमानित किया जो उनके लिए बर्दाश्त से बाहर था। यूट्यूबर का दावा है कि उनके ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत और औकात पर सवाल उठाए थे। रजब ने खुलासा किया कि उनकी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं लेकिन उनकी पत्नी इस दौरान महज डेढ़ महीने ही उनके साथ रही हैं।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी में धोखे का क्या है सच?

इस विवाद की जड़ें पुरानी हैं। कुछ समय पहले ईमान के भाई ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि रजब बट्ट ने अपनी पत्नी को तब धोखा दिया जब वह गर्भवती (Pregnant) थीं। पॉडकास्ट में रजब ने स्वीकार किया कि उनका एक पास्ट अफेयर था जिसे पूरी तरह खत्म होने में समय लगा। रजब का कहना है कि उन्होंने अपनी गलती मान ली थी और पत्नी से माफी भी मांगी थी लेकिन उसी बात को बार-बार दोहराकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था।

PunjabKesari

फैंस के बीच मची खलबली

रजब बट्ट के लाखों फॉलोअर्स इस खबर से सदमे में हैं। जहां कुछ लोग रजब के अपने माता-पिता के सम्मान में लिए गए फैसले का समर्थन कर रहे हैं वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स उन्हें बेवफा और अहंकारी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान पत्नी को छोड़ना और सरेआम तलाक देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!