नेपाल के दो ब्लॉगरों से ड्रोन उड़ाते हुई बड़ी चूक, चीन की सीमा में घुसते ही गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 07:54 PM

two nepali youths detained by chinese security after alleged border crossing

नेपाल के दो ब्लॉगर ड्रोन उड़ाते समय कथित तौर पर गलती से चीन की सीमा में प्रवेश कर गए। चीनी सीमा सुरक्षा बल ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें रिहा करने पर सहमति जताई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को नेपाल के...

 International Desk: नेपाल के दो युवकों को ड्रोन उड़ाते समय कथित तौर पर अनजाने में चीन की सीमा में प्रवेश करने के बाद चीनी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। नेपाल पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिये गए युवकों की पहचान काठमांडू निवासी मनोज प्रजापति और भक्तपुर जिले की मध्यपुर थिमी नगरपालिका निवासी सुदीप थापामगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक सोमवार को काठमांडू से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित दोलखा जिले में ड्रोन उड़ा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान वे कथित तौर पर अनजाने में चीन की सीमा में प्रवेश कर गए, जहां चीनी सीमा सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे ब्लॉगर हैं और नेपाल की ओर ड्रोन उड़ाते समय गलती से चीन की सीमा में चले गए। सिंधुपालचौक जिला पुलिस कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने दोनों युवकों को रिहा करने पर सहमति जताई है। अधिकारी ने कहा कि चीनी पुलिस उन्हें नेपाल के हवाले करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और इसके मंगलवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!