भारत को दरकिनार कर चीन का नया कनेक्टिविटी प्लान, बांग्लादेश-म्यांमा के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक पहुंच बनाने की तैयारी

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 07:06 PM

bangladesh china discuss myanmar corridor and wider development agenda

बांग्लादेश और चीन ने म्यांमा के रास्ते बांग्लादेश को दक्षिण-पश्चिमी चीन से जोड़ने वाले प्रस्तावित आर्थिक गलियारे पर चर्चा की। दोनों देशों ने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, शिक्षा, मानव संसाधन और आर्थिक सहयोग पर भी बातचीत की। प्रस्तावित गलियारा बीसीआईएम से...

Dhaka:चीन के राजदूत याओ वेन ने बांग्लादेश की कनिष्ठ विदेश मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की तथा उन्होंने ढाका को म्यांमा और चीन से जोड़ने वाले प्रस्तावित आर्थिक गलियारे के संबंध में सहयोग पर चर्चा की। स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी 'BSS' ने बताया कि सोमवार को मंत्री के कार्यालय में यह बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा की।

 

प्रस्तावित आर्थिक गलियारा का मकसद म्यांमा के रास्ते बांग्लादेश और दक्षिण-पश्चिमी चीन के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। यह पूर्व में प्रस्तावित बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमा (BCIM) आर्थिक गलियारा से अलग है। इस प्रस्तावित गलियारे से बीजिंग को बंगाल की खाड़ी तक व्यापार और कनेक्टिविटी का एक अतिरिक्त रास्ता मिल सकता है। खबर के अनुसार, दोनों पक्षों ने रंगपुर में 1,000 बिस्तरों वाले प्रस्तावित अस्पताल, शिक्षा और मानव-संसाधन विकास, दोनों देशों की जनता के स्तर पर संपर्क, ऊर्जा के क्षेत्र  में सहयोग और महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा की।

 

BSS की खबर के मुताबिक, याओ ने ढाका के साथ ''भरोसेमंद साझेदार और मित्र'' के तौर पर बीजिंग की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया और हाल के वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में हुई अहम प्रगति का जिक्र किया। चीनी राजदूत ने कनिष्ठ विदेश मंत्री को बांग्लादेशी महिला उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी सुविधानुसार चीन आने का न्योता भी दिया। BSS की खबर के अनुसार, उन्होंने इस निमंत्रण का स्वागत किया और इस पहल की सराहना की। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!