Edited By Pardeep,Updated: 14 Feb, 2026 05:59 AM

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। शुक्रवार को एक छोटा विमान पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोलोराडो के मशहूर स्की रिसॉर्ट क्षेत्र Steamboat Springs के पास हुआ।
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। शुक्रवार को एक छोटा विमान पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोलोराडो के मशहूर स्की रिसॉर्ट क्षेत्र Steamboat Springs के पास हुआ।
आधी रात के करीब हुआ हादसा
अमेरिकी विमानन प्राधिकरण Federal Aviation Administration (FAA) के मुताबिक, हादसा करीब रात 12:20 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान एक Epic E1000 था, जो छह सीटों वाला टर्बोप्रॉप विमान है। विमान में कुल चार लोग सवार थे और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। राउट काउंटी के कोरोनर मिच लॉक ने इसकी पुष्टि की है।
पहाड़ी इलाके में गिरा विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान पहाड़ी इलाके में अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच National Transportation Safety Board (NTSB) और FAA मिलकर कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ।