इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से 3 पर्वतारोहियों की हुई मौत, कई घायल

Edited By Updated: 08 May, 2026 06:16 PM

volcano eruption in indonesia kills 3 climbers injures several others

इंडोनेशिया के एक दूरस्थ द्वीप पर स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर हलमाहेरा के पुलिस प्रमुख एर्लिचसन पासारिबू ने बताया कि सुरक्षा प्रतिबंधों की अवहेलना करते...

नेशनल डेस्क: इंडोनेशिया के एक दूरस्थ द्वीप पर स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर हलमाहेरा के पुलिस प्रमुख एर्लिचसन पासारिबू ने बताया कि सुरक्षा प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए, लगभग 20 पर्वतारोही बृहस्पतिवार को हलमाहेरा द्वीप पर स्थित लगभग 1,355 मीटर (4,445 फुट) ऊंचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुए।

PunjabKesari

इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 41 मिनट पर डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से लोग वहां फंस गए। पासारिबु ने एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, "पर्वतारोहियों को पता था कि चढ़ाई प्रतिबंधित है, लेकिन वे आगे बढ़ते रहें।" आपात संकेत मिलने के बाद बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। पुलिस प्रमुख के अनुसार, घटनास्थल पर सिंगापुर के दो नागरिकों और इंडोनेशिया के एक नागरिक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर तक सात विदेशी नागरिकों समेत 14 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिनमें पांच घायल बताए गए हैं। बचाव दल उन अन्य पर्वतारोहियों की तलाश में जुटे हैं जो नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!