Edited By Pardeep,Updated: 19 Jun, 2026 11:59 PM

ब्रिटेन के बेडफोर्ड में शुक्रवार शाम को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। एल्स्टो (Elstow) इलाके में दो ट्रेनों के बीच हुई इस भीषण टक्कर के बाद प्रशासन ने इसे 'बड़ी घटना' (Major Incident) घोषित कर दिया है।
लंदन: ब्रिटेन के बेडफोर्ड में शुक्रवार शाम को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। एल्स्टो (Elstow) इलाके में दो ट्रेनों के बीच हुई इस भीषण टक्कर के बाद प्रशासन ने इसे 'बड़ी घटना' (Major Incident) घोषित कर दिया है।
शाम करीब 6:45 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सक्रिय होना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस और बचाव दल तैनात
ब्रिटिश पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे बेडफोर्ड क्षेत्र में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर की रिपोर्टों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे जल्द ही इस घटना के बारे में विस्तृत विवरण साझा करेंगे। फिलहाल प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को सहायता पहुंचाने की है।
इलाके में मची अफरा-तफरी
इस हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। अभी तक जान-माल के सही नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन मौके पर मौजूद बचाव कर्मी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में 50 लोगों के घायल होने की आशंका है।