इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहले लोग, एक मिनट तक कांपती रही धरती (Video)

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 11:06 AM

6 7 magnitude earthquake shakes part of indonesia

इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालु के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान, हताहत या सुनामी की सूचना...

International Desk: इंडोनेशिया के कई हिस्सों में मंगलवार को 6.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती झटके इतने तेज थे कि जमीन एक मिनट से अधिक समय तक हिलती रही, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी Palu से लगभग 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

 

Intense scenes as a magnitude 6.9 earthquake strikes near Palu, Central Sulawesi, Indonesia today.. pic.twitter.com/Qj57hfXZAY

— Weather Monitor (@WeatherMonitors) June 16, 2026

भूकंप के झटके आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए, जिसके बाद लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान, जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। गौरतलब है कि इंडोनेशिया दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यह प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। 

 

A few minutes ago: CCTV footage captures the strong shaking caused by the M6.7 earthquake in Central Sulawesi, Indonesia. pic.twitter.com/FllUYkvYBw

— Weather Monitor (@WeatherMonitors) June 16, 2026

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!