यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 31 लोगों की गई जान, कई अन्य घायल

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 09:32 PM

bus packed with passengers meets with accident 31 dead many others injured

पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया के उत्तरी अम्हारा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

नेशनल डेस्क : इथियोपिया में संघर्ष प्रभावित उत्तरी अम्हारा इलाके में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोम्बोल्चा शहर प्रशासन पुलिस विभाग के अनुसार, खचाखच भरी बस सोमवार सुबह डेसी इलाके से राजधानी अदीस अबाबा जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

इलाके में बुनियादी सुविधाओं और एम्बुलेंस सेवाओं की कमी के कारण आपातकालीन मदद पहुंचने में देरी हुई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन से ले जाना पड़ा। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है और खतरनाक मानी जाती है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दिसंबर 2024 में इथियोपिया के दक्षिणी सिदामा इलाके में एक बस के नदी में गिर जाने से 66 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!