अमेरिका में गृहयुद्ध से वैश्विक मंदी तकः 2027 में बदल जाएगी दुनिया, चीनी प्रोफेसर ने की 5 डरावनी भविष्यवाणियां

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 04:19 PM

war recession and global chaos  china s nostradamus  makes 5 grim predictions

चीनी मूल के कनाडाई प्रोफेसर जिआंग शुइकिन ने 2027 को लेकर पांच बड़े अनुमान लगाए हैं। इनमें ईरान युद्ध में अमेरिका के फंसने, अनिवार्य सैन्य भर्ती, ICE के विस्तार, वैश्विक मंदी और अमेरिका में गृहयुद्ध जैसे हालात की आशंका शामिल है। उन्होंने ट्रंप के...

Bejing: साल 2027 को लेकर चीन में जन्मे कनाडाई प्रोफेसर जिआंग शुइकिन की कथित भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। उन्होंने अपने YouTube चैनल ‘Predictive History’ और एक पॉडकास्ट में अमेरिका, ईरान युद्ध, वैश्विक अर्थव्यवस्था और घरेलू सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े अनुमान लगाए हैं।  जिआंग को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। उन्हें कई जगह ‘चीन का नास्त्रेदमस’ भी कहा जाता है। इसकी वजह उनके पुराने राजनीतिक और भू-राजनीतिक अनुमानों को बताया जाता है। हालांकि, उनकी 2027 से जुड़ी बातें भविष्यवाणियां या व्यक्तिगत अनुमान हैं, प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं। प्रोफेसर जिआंग के मुताबिक, आने वाले समय में अमेरिका के लिए विदेश नीति से जुड़ा कोई गलत फैसला गंभीर घरेलू और आर्थिक संकट का कारण बन सकता है

 

पहली खतरनाक भविष्यवाणी 
जिआंग का पहला बड़ा अनुमान पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर है। उनका दावा है कि अगर ईरान के खिलाफ अमेरिकी हवाई हमले निर्णायक नतीजा नहीं देते हैं, तो अमेरिका पर जमीनी सैन्य कार्रवाई का दबाव बढ़ सकता है। उनका अनुमान है कि ऐसी स्थिति में अमेरिका लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में फंस सकता है और उसके लिए इस संघर्ष से आसानी से बाहर निकलना मुश्किल होगा।

 

अमेरिका सेना को लेकर दावा
प्रोफेसर का दूसरा अनुमान अमेरिकी सेना से जुड़ा है। उनका कहना है कि यदि अमेरिका लंबे युद्ध में उलझता है और सैनिकों की जरूरत बढ़ती है, तो सरकार युवाओं के लिए अनिवार्य सैन्य भर्ती की व्यवस्था पर विचार कर सकती है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि 2027 में इस दिशा में ड्राफ्ट या प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

 

 ICE और नेशनल गार्ड की भूमिका
जिआंग ने अमेरिका की घरेलू सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उनका अनुमान है कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) के अधिकार और गतिविधियों का बड़े पैमाने पर विस्तार हो सकता है। उनके मुताबिक, घरेलू कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए संघीय एजेंसियों की भूमिका बढ़ सकती है और नेशनल गार्ड की तैनाती भी ज्यादा आम हो सकती है।

 

होर्मुज संकटऔर दुनिया में मंदी 
प्रोफेसर की चौथी भविष्यवाणी वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। उन्होंने आशंका जताई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद या बाधित रहा तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।उनके अनुसार, तेल और गैस के साथ-साथ खाद की कीमतें बढ़ सकती हैं। इससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होगी, खाद्य संकट और महंगाई बढ़ सकती है और आखिरकार दुनिया गंभीर आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकती है।

 

 अमेरिका में गृहयुद्ध 
सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी अमेरिका में गृहयुद्ध  को लेकर है। जिआंग का कहना है कि आर्थिक संकट, अनिवार्य सैन्य भर्ती और सड़कों पर सैनिकों की बढ़ती तैनाती जैसे हालात सामाजिक तनाव को बेहद बढ़ा सकते हैं। उनके मुताबिक, 2027 तक अमेरिका में ऐसे कई कारक मौजूद हो सकते हैं, जो बड़े पैमाने पर हिंसक टकराव की स्थिति पैदा करें।  जिआंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित तीसरे कार्यकाल को लेकर भी दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के तीसरे कार्यकाल पर संवैधानिक सवाल मौजूद हैं, इसलिए यह भी एक राजनीतिक अनुमान है, निश्चित भविष्यवाणी नहीं। इन सभी दावों का साझा आधार अमेरिका की विदेश नीति, सैन्य संघर्ष, आर्थिक दबाव और घरेलू अस्थिरता है। अगर इनमें से कुछ घटनाएं वास्तव में होती हैं, तो उनका असर केवल अमेरिका तक सीमित न रहकर वैश्विक बाजारों, ऊर्जा कीमतों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!