J&K की शांति भंग करने की फिराक में दुश्मन: DGP दिलबाग सिंह

Edited By Updated: 09 Jan, 2020 12:06 PM

enemies seeking disturb peace jammu and kashmir dilbag singh

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि दुश्मन केन्द्र प्रशासित प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की फिराक में हैं। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और कुर्बानियों से...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि दुश्मन केन्द्र प्रशासित प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की फिराक में हैं। इस लिहाज से उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और कुर्बानियों से जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हुई है। 

सिंह ने यह बात दक्षिण कश्मीर के दो जिलों शोपियां और पुलवामा की अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने सीआरपीएफ (अभियान) के महानिरीक्षक राजेश कुमार और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के साथ दोनों जिलों के हालात का जायजा लिया। सिंह ने कहा लोगों की सुरक्षा हमारी प्रमुख चिंता है। दुश्मन शांति भंग करने का मौका ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को हर समय सतर्क रहकर अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लोगों के कल्याण के लिए काम करने का निर्देश दिया। सिंह ने अधिकारियों को मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और इस खतरे के प्रसार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए कहा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!