वैष्णो देवी हादसा: शादी के पांचवें दिन ही मारे गए पति-पत्नी का शव घर पहुंचा देखिए तस्वीरें

Edited By ,Updated: 24 Nov, 2015 01:18 PM

incident vaishno devi indian air force jammu helicopter crash

बिते सोमवार को माता वैष्णो देवी में हुए भयानक हादसे में मारे गए नवविवाहित जोड़े की आज डेड बॉडी घर पहुंची। इस हादसे में मारे गए पति-पत्नी की अभी इसी महीने 18 नवंबर को शादी हुई थी।

जम्मू: बिते सोमवार को माता वैष्णो देवी में हुए भयानक हादसे में मारे गए नवविवाहित जोड़े की आज डेड बॉडी घर पहुंची। इस हादसे में मारे गए पति-पत्नी की अभी इसी महीने 18 नवंबर को शादी हुई थी।

अर्जुन सिंह वायुसेना में नौकरी करता था। शादी होने के बाद उन्होंने माता के दर्शन करके अपने शादीशुदा जीवन को शुरू करने का प्लान बनाया था। वे सुबह ही दर्शन के लिए निकले थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके घर में पहुंची तो उनके घर में मातम छा गया। ताबूत में बंद शवों को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस के अनुसार जम्मू निवासी भारतीय एयरफोर्स अफसर अर्जुन सिंह और उनकी पत्नी वंदना हादसे की शिकार हो गईं। दंपति पांच दिन पहले ही परिणय सूत्र में बंधे थे। वंदना के हाथों की मेंहदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था। शादी के बाद दोनों मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। दंपति के साथ गए उनके रिश्तेदार महेश भी हादसे में मारे गए।

मृतकों की पहचान पायलट सुमिता विजयान निवासी केरला। 25 वर्षीय अर्जुन सिंह, उसकी 22 वर्षीय पत्नी वंदना बुआ का लड़का महेश निवासी जम्मू, इसके अलावा अरनजीत सिंह निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू, 32 वर्षीय सचिन और उसकी छह साल की बच्ची अक्षिता निवासी रोहिणी दिल्ली के रूप में हुई है। श्राइन बोर्ड की तरफ से मृतकों के परिवारवालों को तीन-तीन लाख रुपए और हेलिकॉप्टर कंपनी की तरफ से इंश्योरेंस के 15-15 लाख देने का एलान किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!