Edited By Ramanjot,Updated: 19 Apr, 2026 03:40 PM
#Dhanbad #JharkhandNews #CrimeNews
धनबाद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर तीन...
Jharkhand News: धनबाद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर तीन गोलियां मारीं। इस घटना के वक्त शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद थे। दी ने बताया कि घटना के समय दोनों घर में थे। अचानक गोली की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भाग गया। परिजन घायल शुभम को कतरास के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुभम की मौत से परिवार और उनके दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है...