6 महीने पहले हुई थी शादी, अब घर में मिले पति-पत्नी के श'व; मौ'त की वजह तलाश रही पुलिस

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 12:59 AM

the marriage took place 6 months ago

झारखंड के साहिबगंज जिले में छह महीने पहले शादी करने वाले एक दंपति के शव रविवार को उनके घर में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज जिले में छह महीने पहले शादी करने वाले एक दंपति के शव रविवार को उनके घर में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना राधानगर थाना क्षेत्र के काशीनाथ मंडल टोला में हुई। राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम साहा (26) और मामुनी बसाक के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पास के कमरे में पुरुष का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआती आशंका है कि पुरुष ने पहले धारदार हथियार से महिला का गला काटकर उसकी हत्या की और फिर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।"

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दंपति की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटनाक्रम का पता लगाने और घटना की परिस्थितियों को समझने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।"

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!