महिलाओं की इस खूबी के कायल रहते हैं मर्द, नाचते हैं उंगलियों के इशारों पर

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2016 03:01 PM

astrology

महिलाओं में ऐसी बहुत सारी खूबियां होती हैं जिनके पुरूष कायल रहते हैं और उनकी उंगलियों के इशारों पर नाचते हैं यानि वो उनसे अपनी इच्छा के अनुसार

महिलाओं में ऐसी बहुत सारी खूबियां होती हैं जिनके पुरूष कायल रहते हैं और उनकी  उंगलियों के इशारों पर नाचते हैं यानि वो उनसे अपनी इच्छा के अनुसार जो करवाना चाहती हैं वह करवा सकती हैं। ज्योतिष की शाखा समुद्रशास्त्र में महिलाओं के बहुत सारे राज उनके हाव-भाव और शारीरिक अंगों को देखकर भांप लिए जाते हैं। 

* लंबी, कोमल और रोम रह‌ित बाजूओं वाली कन्या उच्चतम श्रेणी की होती हैं। छोटी बाजूओं वाली कन्या का मुकद्दर दुर्बल होता है। 

* गोल और लंबी उंगलियों वाली महिलाएं बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद यह अपने पति के जीवन में बहार लेकर आती हैं।

* काले बालों वाली कन्या जिसके बाल आगे से कुंड के समान मुड़े हों वह भाग्यशील होती है। च‌िकने, कोमल और मुलायम बाल सर्वोत्तम कन्या की पहचान होते हैं। 

* जिन महिलाओं की चिकनी, गांठ रहित और सीधी उंगलीयां होती हैं उनका वैवाहिक जीवन उत्तम स्तर का होता है। पति उनमें कोई न कोई खूबी ढूढ लेते हैं और उनकी उंगलियों के इशारों पर नाचते हैं।   

* छोटी उंगलियों वाली महिलाएं खर्चीले स्वभाव की होती हैं। भविष्य में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करती हैं।

* जिस लड़की की मांग सीधी और सपाट होती है वह पति के लिए बहुत शुभ होती है। दो मांग या टेढे मांग रखने वाली लड़कियां अपने हाथों अपना वैवाहिक जीवन बर्बाद कर लेती हैं। उनके रिश्ते में ये अलगाव का संकेत होता है।

* जो लड़कियां एड़‌ियां उठाकर चलती हैं उनका जीवन संघर्षों से भरा होता है। उनके चाल-चलन से मायके और ससुराल दोनों का नाम बर्बाद होता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!