न्यायपालिका के खिलाफ झूठे, बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें : न्यायाधीश वीरप्पा

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 06:10 PM

pti karnataka story

बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश बी. वीरप्पा ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्यायाधीशों के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने से दूर रहना चाहिए। शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी के लिए...

बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश बी. वीरप्पा ने कहा कि अधिवक्ताओं को न्यायाधीशों के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने से दूर रहना चाहिए। शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी के लिए अधिवक्ता संघ बेंगलुरु (एएबी) द्वारा आयोजित एक विदाई समारोह में न्यायमूर्ति वीरप्पा ने कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह अपना बलिदान देने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैंने कुछ गलत किया है तो मैं विधानसभा और उच्च न्यायालय के बीच खड़ा होकर अपना सिर कलम करने के लिए तैयार हूं।’’
न्यायमूर्ति वीरप्पा ने कहा कि न्यायाधीशों के खिलाफ कुछ अधिवक्ताओं द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाये जाने से वह परेशान हैं।
उन्होंने संघ को सलाह दी कि उसे इस तरह के आरोप लगा रहे अधिवक्ताओं को समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ न्यायाधीशों की गरिमा का संरक्षण करने के लिए जिम्मेदार है।
न्यायाधीश ने आगाह किया कि न्यायपालिका गलती करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है और इस संबंध में सीमा पार करने पर सुदर्शन चक्र का उपयोग किये जाने की उपमा दी। अपने संबोधन में संघ के प्रमुख विवेक रेड्डी ने कहा कि एएबी इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!