महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ की पेशकश की, उत्पादकों को अस्पतालों से जोड़ा

Edited By Updated: 04 May, 2021 01:37 PM

pti maharashtra story

मुंबई, चार मई (भाषा) महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने मंगलवार ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ (ओ2डब्ल्यू) की पेशकश की, जो उत्पादकों को अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों के साथ जोड़कर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए शुरू की गई एक मुफ्त सेवा है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, चाकन, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में की गई है। इसके तहत लगभग 100 वाहनों की तैनाती की जा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यह सेवा महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर संचालित की जाएगी।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह सिविल सोसाइटी और सरकारी विभागों के साथ दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी इस सेवा का विस्तार करने के लिए बातचीत कर रही है।
इसके अलावा मरीजों के घरों में सीधे ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की पहल के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है।

भाषा पाण्डेय पाण्डेय 0405 1336 मुंबई जसजस आवश्यक .मुंबई अर्थ 10 वायरस महिंद्रा ऑक्सीजन महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ की पेशकश की, उत्पादकों को अस्पतालों से जोड़ा मुंबई, चार मई (भाषा) महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने मंगलवार ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ (ओ2डब्ल्यू) की पेशकश की, जो उत्पादकों को अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों के साथ जोड़कर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए शुरू की गई एक मुफ्त सेवा है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, चाकन, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में की गई है। इसके तहत लगभग 100 वाहनों की तैनाती की जा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यह सेवा महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर संचालित की जाएगी।
कंपनी ने यह भी कहा कि वह सिविल सोसाइटी और सरकारी विभागों के साथ दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी इस सेवा का विस्तार करने के लिए बातचीत कर रही है।
इसके अलावा मरीजों के घरों में सीधे ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की पहल के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!