डालर के समक्ष रुपया आरंभिक दबाव से उबर कर छह पैसे की तेजी के साथ 74.40 पर बंद

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 04:34 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच शुक्रवार को रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर छह पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.40 पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच शुक्रवार को रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर छह पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.40 पर बंद हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर में काफी उतार चढ़ाव रहा। रुपया 74.55 प्रति डालर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.58 तक हल्का हो गया था। बाद में रुपये में सुधार आया और यह 74.37 के दिन के उच्च स्तर को छू गया। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर छह पैसे की मजबूती के साथ 74.40 पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 92.91 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.59 अंक की तेजी के साथ 52,975.80 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.05 प्रतिशत घटकर 73.75 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 247.59 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!