SIR पर पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी का सवाल- ‘घुसपैठियों के नाम पर शुरू हुई प्रक्रिया, बिहार में कितने पकड़े गए क्यों नहीं बताया?’

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 06:30 PM

former cec s y quraishi questions the sir process  the process was initiated i

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई जानी-मानी हस्तियों के नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल हैं जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई जानी-मानी हस्तियों के नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल हैं जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एसवाई कुरैशी ने देश में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों और इसके नाम पर हो रही परेशानियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब पूर्व चुनाव आयुक्त एस संधू, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और लालकृष्ण आडवाणी जैसी बड़ी हस्तियों को वोटर लिस्ट में मामूली विसंगतियों के कारण नोटिस भेजे जा रहे हैं, तो आम जनता और गरीबों का क्या हाल होता होगा।  उन्होंने कहा कि सारी प्रक्रिया घुसपैठियों के नाम से शुरू की थी बिहार में... कितने पकड़े गए घुसपैठिए, आज तक क्यों नहीं बताया। 

आप को बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नाम जानी मानी हस्तियों को एसआईआर का नोटिस जारी किया गया है। इनमें ज्यादातर मामले ऐसे हैं जहां मौजूदा मतदाता रिकॉडर् को साल 2002 में हुई पिछली एसआईआर की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका या विवरण में विसंगति मिली। 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने 18 सितंबर को एसआईआर के तहत करीब 33.1 लाख ऐसे मतदाताओं की मतदान केंद्र-वार सूची जारी की, जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं। यह संख्या दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची में शामिल करीब 97.5 लाख मतदाताओं के एक-तिहाई से अधिक है। विदेश मंत्री जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर को नोटिस मिला है। दोनों के रिकॉडर् को 'अनमैप्ड विद लास्ट एसआईआर' श्रेणी में रखा गया है। केजरीवाल और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पिछले एसआईआर से मैप नहीं हो पाए। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ को भी नोटिस मिला है। उनके मतदाता रिकॉडर् में दर्ज जानकारी को पिछली एसआईआर की मतदाता सूची से जोड़ने में विसंगति सामने आई।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 20 सितंबर को कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं में से दो श्रेणियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पहली श्रेणी में वे मतदाता हैं जिनका रिकॉडर् पिछली गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाया। दूसरी श्रेणी में वे मतदाता हैं जिनके लिंकिंग विवरण में ताकिर्क विसंगतियां मिली हैं। आयोग ने कहा कि ये सिस्टम से तैयार नोटिस हैं और इनका मक़सद डेटा को ठीक करना है। नोटिस जारी होने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

आयोग के अनुसार जिन मतदाताओं का नाम या विवरण पिछली एसआईआर सूची से मेल नहीं हुआ है, उन्हें अपनी पात्रता साबित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। वहीं,‘ताकिर्क विसंगति'की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं को अपनी मौजूदा जानकारी का सत्यापन कराना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन करना और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन मामलों का सत्यापन 29 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद चार नवंबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नोटिस पाने वाले मतदाताओं के दस्तावेजों और विवरणों की जांच संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!