चाय वाले ने अभिनेता नयनतारा समेत अन्य निवेशकों से जुटाए पांच करोड़ रुपये

Edited By Updated: 30 Jul, 2021 11:31 PM

pti maharashtra story

मुंबई 30 जुलाई (भाषा) ‘चाय वाले’‘ नाम से चाय-पान रेस्त्रां चलाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन समेत अन्य एंजेल निवेशकों से उसे 5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश मिला है।

आधिकारिक बयान के अनुसार यह कंपनी में वित्त पोषण का दूसरा दौर रहा है। इस निवेश राशि को चेन्नई में रेस्तरां की श्रृंखला का विस्तार करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी के संस्थापक विदुर माहेश्वरी ने कहा, ‘‘वर्तमान निवेश की आठ प्रतिशत राशि का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने में किया जाएगा। हमारा लक्ष्य अगले वर्ष तक 35 पूरी तरह संचालित स्टोर खोलने का हैं।’’
उन्होंने कहा कि शेष निवेश राशि का उपयोग विपणन, बैक-एंड सेवाओं का विस्तार और प्रबंधकीय टीम के लिए किया जाएगा।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!