Gold ETF में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, अगस्त में आया 18 अरब डॉलर का इनफ्लो

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 04:06 PM

investor confidence in gold etfs rises  18 billion inflow recorded in august

सोने में निवेश को लेकर दुनियाभर के निवेशकों का रुझान एक बार फिर तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2026 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) में करीब 18 अरब डॉलर का निवेश आया। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक इनफ्लो है। खास बात यह है कि

नई दिल्लीः सोने में निवेश को लेकर दुनियाभर के निवेशकों का रुझान एक बार फिर तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2026 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) में करीब 18 अरब डॉलर का निवेश आया। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक इनफ्लो है। खास बात यह है कि सोने की मांग सिर्फ अमेरिका और यूरोप तक सीमित नहीं रही, बल्कि एशिया में भी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, अगस्त में एशियाई गोल्ड ईटीएफ में करीब 2.04 अरब डॉलर का निवेश आया। फरवरी के बाद यह एशिया में सबसे मजबूत मासिक इनफ्लो है। वैश्विक स्तर पर Gold ETF में आए निवेश का बड़ा हिस्सा उत्तरी अमेरिका और यूरोप में लिस्टेड फंडों ने किया।

Gold ETF की होल्डिंग रिकॉर्ड स्तर पर

अगस्त में दुनियाभर के गोल्ड ETF की कुल होल्डिंग करीब 121 टन बढ़कर 4,189 टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, इन फंडों की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 16 प्रतिशत बढ़कर करीब 615 अरब डॉलर हो गई। क्षेत्रवार देखें तो अगस्त में उत्तरी अमेरिका के फंडों में 7.70 अरब डॉलर और यूरोप के फंडों में 7.88 अरब डॉलर का निवेश आया।

एशिया में चीन सबसे आगे

एशियाई बाजारों में चीन गोल्ड ETF निवेश के मामले में सबसे आगे रहा। अगस्त में चीन के गोल्ड ईटीएफ में करीब 1.54 अरब डॉलर का निवेश आया। इससे वहां की कुल होल्डिंग 10.7 टन बढ़कर 292.7 टन हो गई। शेयर बाजार की धीमी चाल और सरकारी बॉन्ड पर कम ब्याज मिलने की वजह से चीन के लोग सोने में पैसे लगा रहे हैं। 

जापान में भी बढ़ा निवेश

जापान में अगस्त के दौरान गोल्ड ETF में करीब 17.44 करोड़ डॉलर का निवेश आया। इससे वहां गोल्ड ETF की होल्डिंग लगभग 1.2 टन बढ़ी। 2026 में अब तक जापान में गोल्ड ETF में करीब 84.48 करोड़ डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!