शिवसेना में मौजूदा राजनीतिक संकट सच और झूठ की लड़ाई; हम जीतेंगे: आदित्य ठाकरे

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 08:27 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 25 जून (भाषा) शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट ‘‘सच्चाई और झूठ’’ के बीच की लड़ाई है।

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। यह सच और झूठ के बीच की लड़ाई है।’’
शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।

मुंबई को अपना गढ़ मानने वाली शिवसेना के लिए मुंबई निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!