सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 109 अंक चढ़ा

Edited By Updated: 07 Feb, 2023 10:03 AM

pti maharashtra story

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए।

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 108.97 अंक की बढ़त के साथ 60,615.87 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.65 अंक के लाभ के साथ 17,801.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर लाभ में थे। सोमवार को सेंसेक्स 334.98 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 60,506.90 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.45 या 0.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,764.60 अंक रहा था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!