महाराष्ट्र : कांग्रेस, भाजपा, राकांपा ने विधान परिषद में पार्टी नेताओं की नियुक्ति की

Edited By Updated: 03 Mar, 2023 12:53 AM

pti maharashtra story

मुंबई, दो मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नए नेताओं और मुख्य सचेतकों की नियुक्ति की है।

मुंबई, दो मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नए नेताओं और मुख्य सचेतकों की नियुक्ति की है।

विधान परिषद के उपसभापति नीलम गोरहे ने बृहस्पतिवार को नई नियुक्तियों की घोषणा की।

कांग्रेस ने सतेज पाटिल को उच्च सदन में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया, जबकि अभिजीत वंजारी को इसका मुख्य सचेतक बनाया है।

भाजपा ने सदन में पार्टी के नेता के रूप में प्रवीण दरेकर को बनाए रखा, जबकि भाई गिरकर मुख्य सचेतक और प्रसाद लाड सचेतक के रूप में कार्य करेंगे।

राकांपा ने शशिकांत शिंदे को मुख्य सचेतक नियुक्त किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!