डिजिटल लॉकर नहीं टूटा तो साथ ले गए चोर, जानिए उसमें कितना सोना और कैश था

Edited By Updated: 17 Jun, 2025 11:08 PM

digital locker was not broken the thieves took with them

डेराबस्सी के हैबतपुर रोड स्थित वी.आई.पी. एन्क्लेव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से करीब 25-30 लाख की नकदी और 30-35 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए गहने व नगदी डिजिटल लॉकर में रखे हुए थे जिसे चोरों ने खोलने का काफी प्रयास किया,...

डेराबस्सी : डेराबस्सी के हैबतपुर रोड स्थित वी.आई.पी. एन्क्लेव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से करीब 25-30 लाख की नकदी और 30-35 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए गहने व नगदी डिजिटल लॉकर में रखे हुए थे जिसे चोरों ने खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं खुला तो वे लॉकर ही उठा ले गए। इसके अलावा जाते समय चोर घर के कैमरों की डी.वी.आर. भी निकालकर ले गए। पुलिस ने मौके की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार सुधीर वीआईपी एन्क्लेव में रहता है, जिनका जीरकपुर में होटल  है। सुधीर ने बताया कि पत्नी मायके गई थी और घर पर ताला लगा था। वह पिछले कुछ दिनों से होटल पर ही रुक जाता था। 16 जून की शाम सोसायटी के अध्यक्ष का फोन आया और बताया कि घर की लाइट जल रही है। जब घर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट पर ताला लगा था जबकि घर का मुख्य दरवाजा टूटा था और कमरों का सामान बिखरा था। सुधीर ने बताया कि पहली मंजिल पर एक कमरे में डिजिटल लॉकर था, जिसे चोरों ने खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं खुला तो वह लॉकर ही उठा ले गए। लॉकर में करीब 25-30 लाख रुपए नकद थे और पत्नी के करीब 30-35 लाख के जेवरात थे। चोर जाते समय घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की डी.वी.आर. भी साथ ले गए। इसके बाद चोरों ने एक घर छोड़कर दूसरे घर को निशाना बनाया, जिसकी छत पर मोंटी का दरवाजा खुला था, वे अंदर घुसे, सीढ़ियां घर के अंदर हॉल तक जाती हैं, हॉल में उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे की डी.वी.आर. निकाल ली और उसे भी साथ ले गए, जहां उन्होंने कोई और नुक्सान नहीं पहुंचाया। इस मामले को लेकर मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!