103 नशा तस्कर काबू

Edited By Updated: 17 Dec, 2025 07:56 PM

103 drug traffickers apprehended

103 नशा तस्कर काबू


चंडीगढ़, 17 दिसंबर  (अर्चना सेठी) प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 278 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद प्रदेश भर में 83 एफआईआर दर्ज करके 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 291 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,591 हो गई है।  

छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.03 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 1465 नशीली गोलियां/कैप्सूल एवं 2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।  

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों एवं एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।  

इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 278 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।  

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एवं प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 42 व्यक्तियों को नशा छोड़ने एवं पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!